अभी तक आपने पढ़ा कि रितु ने किशन और उसके दोस्तों की बातचीत सुन ली और गुस्से में आकर किशन को तमाचे मारते हुए समझाया कि बदला लेने के लिए वही घिनौना काम करना पापियों जैसा होगा। उसने उसे याद दिलाया कि हर स्त्री किसी की बहन-बेटी होती है और किसी और परिवार को बर्बादी में धकेलना गलत है। रितु ने अपने भाई और उसके दोस्तों को रोकते हुए इंसानियत और संस्कारों की राह दिखा दी। अब इसके आगे पढ़ें- रितु को इतना परेशान देखकर राहुल ने एक बार फिर कहा, "अरे जीजी, प्लीज़, मुझे बोलने तो दीजिए।" "हाँ, बोल