दान किस तरह से देना चाहिए?

  • 144

यदि हमारे पास अतिरिक्त धन हो और हम उसे दान में देते है, तब भीतर कैसा भाव होना चाहिए, इसकी सुंदर समझ यहाँ मिलती है। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हम एक तरफ़ मंदिर या धार्मिक कार्य में दान के लिए पैसा खर्च कर दें और दूसरी तरफ़ घर में बुज़ुर्ग माता-पिता, परिवार के सदस्यों या अपने नीचे काम करने वालों को पैसों के लिए तड़पाएँ, तो ऐसा दान किसी काम का नहीं है। पहले नज़दीकी लोगों को संभाल कर फिर बाहर दान देना चाहिए। दान देना चाहिए, मन बिगाड़े बगैरदान मन बिगाड़े बगैर देना चाहिए।