खण्ड - 02 महाराणा: सहस्त्र वर्षों का धर्मयुद्ध - भाग 7

  • 180
  • 72

महाराणा अमर सिंह : प्रताप के अधिकारी पुत्र(1597-1620 ईसवी)मेवाड़ के अत्यधिक शक्तिशाली तथा साहसी महाराणाओं में से एक अमर सिंह की कथा है, जिन्हें संयोगवश हिंदू धर्म के महानतम सुपुत्र महाराणा प्रताप की धर्मशील परंपरा को आगे बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अमर सिंह, महाराणा प्रताप के ज्येष्ठ पुत्र थे। किसी भी स्तर पर वह प्रताप से कम नहीं थे।अमर सिंह एक अत्यंत संवेदनशील तथा सम्माननीय व्यक्ति थे।उनमें साहस का लेशमात्र भी अभाव नहीं था तथा उनमें तुर्क, इस्लामी आक्रांताओं को प्रत्युत्तर देने की प्रबल इच्छा भी थी।विभिन्न इतिहासकारों ने प्रताप के देवलोक गमन की परिस्थितियों के विषय में बहुत