प्रहेलिका (एक तलाश ) - 1

  • 219
  • 51

मैं...अपने ऑफिस का काम जल्द से जल्द निपटाने  में व्यस्त था तभी मुझे कुछ हल्की सी चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, पर मुझे अपने ऑफिस का काम जल्दी खत्म करना था इसलिए मैंने उस आवाज को नजरअंदाज कर दिया लेकिन थोड़ी देर बाद वह आवाज  मुझे फिर सुनाई दी lइस बार मैंने आवाज को नजरअंदाज न कर अपना ध्यान फाइलों से हटाया और उस आवाज को ध्यान से सुनने की कोशिश करने लगा lऐसा लगा जैसे कोई बचाओ... बचाओ.... चिल्ला रहा हैं lउस आवाज को ध्यान से सुनने के लिए मैं अपनी कुर्सी से उठकर खिड़की के पास चला गया