अभी तक आपने पढ़ा कि बसंती लगातार रितु की देखभाल करती रही, क्योंकि उसे डर था कि बेटी कहीं कुछ गलत कदम न उठा ले। वहीं किशन नफ़रत और बदले की आग में डूबा गुमसुम रहने लगा। एक रात उसने अपने दोस्तों को बुलाकर बीना से बदला लेने की योजना बनाई, ताकि उसे उसके किए की सज़ा मिल सके। अब इसके आगे पढ़ें- किशन अपने दोस्तों के साथ ऊपर गया है, यह बात घर में कोई नहीं जानता था। लेकिन किशन जिस समय रितु के कमरे में आया था, वह बंद आंखों से जाग रही थी। उसने देख लिया था