ज्ञानी पुरुष का परिचय ज्ञानी पुरुष के बारे मेंऐसा कहा जाता है कि इस काल में ज्ञानी पुरुष नहीं हो सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। जो शास्त्रों में निपुण हैं, वे ज्ञानी नहीं हैं। ज्ञानीपुरुष वे हैं, जिनका खुद का आत्मा जागृत हो चुका है और जो अपनी अध्यात्मिक शक्ति द्वारा औरों को भी आत्मज्ञान की प्राप्ति करवा सकते हैं। सिर्फ ज्ञानीपुरुष ही, कि जो सभी सांसारिक बंधनों से मुक्त हो चुके हैं, औरों को मुक्त करवा सकते हैं। शास्त्रों के अध्ययन द्वारा आत्मज्ञान या मोक्ष प्राप्त करना संभव नहीं है। भले ही वे शास्त्र-ज्ञानी के शब्दों को लेकर बनाए