Run Or Hide? - 8

जैसे ही सात मिनट की गिनती पूरी हुई, विक्रम के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। वह बिना एक पल गंवाए, जंगल के रास्तों पर बच्चों को ढूंढने के लिए निकल पड़ा। वह अपनी गहरी और शांत नज़रों से एक-एक झाड़ी, एक-एक पेड़ के पीछे देख रहा था। चलते-चलते वह मन ही मन खुद से बात कर रहा था।"ये बच्चे भी कितने बेवकूफ हैं... इन्हें सच में ऐसा लगता है कि जो आखिर में दो बचेंगे, मैं उन्हें आराम से जाने दूँगा? मैं उनमें से भी किसी को नहीं छोड़ूँगा।"आख़िर उन सबके मम्मी-पापा को भी तो पता चलना चाहिए... कि