महाराणा लाखा

  • 372
  • 93

महाराणा लक्ष्य सिंह (लाखा) : हिंदुओं के रक्षक व चूँडा की अमर गाथा (1382-1421 ईसवी)महाराणा हम्मीर के पश्चात, महाराणा खेता के नाम से विख्यात उनके पुत्र क्षेत्र सिंह मेवाड़ के महाराणा बने। उन्होंने 1365-82 ईसवी तक राज किया। खेता भी अपने पिता की तरह ही पराक्रमी और महत्त्वाकांक्षी थे। उन्होंने अजमेर, मांडलगढ़, दसोर और छप्पन नाम का पहाड़ी क्षेत्र जीतकर मेवाड़ में मिला लिया था। गोगँदा के मंदिरों के शिलालेखों के अनुसार, खेता ने मालवा के सेनापति अमी शाह नाम के एक मुस्लिम आक्रांता को पकड़कर कारागार में डाल दिया था।अपने पिता हम्मीर की ही तरह खेता ने अमी शाह