किशिराज की बात हवा में रुक-सी गई—तुम्हें मुझसे शादी करनी होगी।━━━━━━━━━━━━━━━कमरे में एकदम सन्नाटा छा गया। बारिश की आवाज़ भी जैसे धीमी पड़ गई हो। शुभिका उसे घूरकर देखती रह गई। कुछ सेकंड तक उसे समझ ही नहीं आया कि उसने सुना क्या है।वो बोली - क्या…?उसकी आवाज़ काँप गई।━━━━━━━━━━━━━━━किशिराज ने उसकी तरफ देखा, चेहरा बिल्कुल शांत था। लेकिन आँखों में वही ठंडा फैसला था।उसने धीरे से कहा -ये मज़ाक नहीं है शुभिका।विक्रांत तुम्हें सिर्फ इसलिए ढूंढ रहा है क्योंकि तुम अकेली हो।━━━━━━━━━━━━━━━शुभिका पीछे हट गई, दर्द के बावजूद।वो बोली - तो इसका मतलब…तुम मुझे बचाओगे या मुझसे शादी करके मुझे फँसा