ब्लैक ज़ोन: द लॉस्ट वर्ल्ड - 2

  • 108

एपिसोड 2: द चेस (The Chase - जान बचाने की जंग) लेखक _समीर खान वह खौफनाक दहाड़ इतनी तेज़ थी कि डॉ. क्रिस, कैथी और जॉन के कान के पर्दे फटने लगे। गुफा के अंधेरे से जो जीव बाहर निकला, उसे देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वह लगभग बीस फीट ऊंचा, नुकीले दांतों और मजबूत जबड़े वाला एक आदमखोर 'थैलोसॉरस' डायनासोर था—एक ऐसा शिकारी जो इतिहास के पन्नों से सीधा उनके सामने ज़िंदा खड़ा था। उसकी पीली आँखें भूख से चमक रही थीं।"भागो!" क्रिस ने पूरी ताकत से चिल्लाते हुए कैथी और जॉन का हाथ पकड़ा।तीनों जीप की तरफ