अगर आपका टीवी म्यूट हो और उसका रिमोट ना मिल रहा हो और आपको न्यूज़ पर अपने ही शहर से शाहरुख , सलमान और ऐश्वर्या के एक साथ अपहरण की खबर न्यूज़ में नीचे चलती दिखे तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी …. आप अचंभित हो जाएँगे ना ये कैसे हुआ और सबसे बड़ी बात के ये लोग आए कब आपके शहर में यही हालात थे नोबतगंज थाने में पदस्थ सभी पुलिस कर्मियों की इतनी बड़ी आफत अच्छानक उनके शहर में कैसे आ गई ? फिर बाद में किसी रिपोर्टर से पता चलता है ये अपहरण फ़िल्म अभिनेता का नहीं बल्कि