डिजिटल शिकार - भाग 1

  • 360
  • 111

शहर की रफ्तार हमेशा की तरह तेज थी, और उस रफ्तार के बीच सुमित की उंगलियां कीबोर्ड पर उससे भी दोगुनी तेजी से चल रही थीं। सुमित, एक २३ साल का सीधा-साधा लड़का, जिसका पूरा संसार उसके कंप्यूटर, कुछ फाइलों और कोडिंग की दुनिया के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ था। शहर के एक छोटे से कोने में बैठकर वो लोगों के ऑनलाइन काम, डेटा एंट्री और कंप्यूटर से जुड़े छोटे-मोटे प्रोजेक्ट्स करता था। शांत स्वभाव, चेहरे पर हमेशा रहने वाली एक हल्की सी मुस्कान और काम के प्रति ईमानदारी—यही उसकी पहचान थी।उसे क्या पता था कि जिस डिजिटल दुनिया को वो