पात्र- मुरली - फुटपाथिया हरी - फुटपाथिया अमित प्रकाश - फुटपाथिया अन्ना - फुटपाथिया बापट - सिपाही सावन्त - पुलिस उपनिरीक्षक सी.ओ. - पुलिस क्षेत्राधिकारी तीन अन्य फुटपाथिए।-------------------------------------अंक एक (मुंबई का फुटपाथ। आधीरात के बाद का समय। वाहनों का आना जाना बन्द हो गया है। तीन लोग सोए हुए हैं। तीनों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। एक की नाक बजती है। फुटपाथ के किनारे फूलों के कुछ पौधे लगे हैं। उन्हीं के किनारे पानी से भरे प्लास्टिक डिब्बे के ऊपर मग औंधाया हुआ। सिपाही बापट प्रवेश करता है। एक को डंडे से कोंचता है। वह आँख मिलमिलाता हुआ बैठ जाता है।)बापट- पैसे निकाल। फुट0-