(तनु का कमरा। एक मेज़ और चार कुर्सियाँ। मेज़ पर एक साधारण मेज़पोश। उस पर कुछ पत्रिकाएँ एवं फाइलें, कमरे के कोने में पानी से भरा एक घड़ा है। घड़ा परई से ढका है। परई के ऊपर एक गिलास औंधा रखा है। दीवाल से सटा एक तख्ता है उस पर एक दरी बिछी है। एक तकिया रखा है। जुत्शी बनियान और पायजामा पहने तख्ते पर सोया हुआ है। उसका कुर्ता तख्ते पर किनारे रखा है। तनु कुर्ता पायजामा पहने हुए स्वयं से बात करता हुआ कमरे में ही टहलता है। उसके चेहरे पर चिन्ता की रेखाएँ स्पश्ट हैं। घड़े से