गीत गाने दो मुझे - 2

  • 363
  • 153

अंक- 2 (दृश्य वही। दीवाल पर बने चित्र धूमिल पड़ गये हैं। दरवाजे के दाँई ओर सारस के एक जोड़े का चित्र बना है। तख्ता थोड़ा बाईं ओर हटा हुआ है। उस पर कोई बिस्तर नहीं है। नट-नटी का बातें करते हुए प्रवेश।)नटी- वाने ना करी बेटा बेटी एक उन्हीं को मत्था टेक वाने ना करी।नट- वाने ना करीनटी- हाँ, हाँ वाने ना करी।नट- वह तो सिर्फ बाइस का था!नटी- वह केवल उन्नीस की थी!नट- वह गया था बंगाल।नटी- वह रहती मैके या ससुराल।नट- इतनी नाजुक उम्र में प्रिया परलोक गई!नटी- मंत्र ऐसा कौन दे गई?नट- जिससे निराला रात-रात ष्मशान का चक्कर लगातानटी- दूसरे