गीत गाने दो मुझे - 1

  • 1.1k
  • 381

पण्डित सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ यह नाम उनका अपना दिया हुआ था। स्कूल का नाम सुर्ज कुमार घर पर भी चलता था या नहीं इसे कौन बताए? घर गढ़ाकोला उन्नाव में, पिता पंडित राम सहाय तिवारी। तिवारी एक दिन खुरपा लेकर घास छीलने निकले। खुरपे को खेत में गाड़कर बंगाल की राह पकड़ ली । महिषादल में सिपाही बने। आखिर गाँव में चार पैसा कैसे मिलता? कुछ कमाया, घर बनाया। बच्चे को पाला-पोसा , बड़ा किया। विवाह 1911 में मनोहरा से कर दिया जिसे संगीत-साहित्य में विशेष रुचि थी। साक्षात् अपोलो की तरह दिखने वाला बच्चा हाई स्कूल पास नहीं कर