50 दिन का सन्नाटा - एपिसोड 6

  • 1k
  • 510

साउंड इफेक्ट: भारी बारिश की गड़गड़ाहट और बिजली के कड़कने की आवाज़। हवेली की नींव से पत्थर गिरने की 'कड़कड़ाहट' सुनाई दे रही है। हवेली के गलियारों में धूल का गुबार है। आर्यन की तेज़ होती साँसें और उसके हाथ में कांपती वह पुरानी, जंग लगी जेल की चाबी।)आर्यन मल्होत्रा की आँखों के सामने सब कुछ धुंधला हो गया था। यह वही हवेली थी, जिसे उसने अपनी सफलता का सबसे बड़ा प्रतीक बनाया था, लेकिन आज वही हवेली उसके लिए एक मौत का जाल बन गई थी। हॉल की रोशनी एक झटके के साथ बुझ गई और कुछ सेकंड बाद