"कहने को तो विक्की समीर के बुआ का बेटा था, पर उनके बीच का रिश्ता खून की बंदिशों से कहीं ऊपर था... वो उसके सगे भाई से बढ़कर था।""भागते भागते समीर की नजर एक गुफा पर पड़ी" गुफा का मुँह अंधेरे में डूबा हुआ था।यह जगह प्रकृति के एक शापित कोने जैसी लग रही थी। गुफा का द्वार जो किसी राक्षस के खुले हुए मुँह जैसा भयानक लग रहा था। गुफा के ठीक मुँह पर एक विशाल, भारी और खुरदुरा पत्थर टिका हुआ था। वह पत्थर शायद सालों पहले पहाड़ी से टूटकर गिरा था और अब इस तरह ढलान पर