एक ऐसा रिश्ता जिसकी चाहत भी है और डर भी —बेस्ट फ्रेंड की दोस्ती खोने का भी,और बचपन के प्यार को खोने का भी… अध्याय 1यादों की बारात जज़्बात की वादियों मेंशाम का सुहाना मौसम था। नसरा के घर में शादी की तैयारियाँ ज़ोरों पर चल रही थीं। घर रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा रहा था। हर तरफ हँसी, मज़ाक और खुशियों का माहौल था।ज़ोया अपनी फैमिली के साथ शादी में शामिल होने आई थी। कई साल बाद वह इस घर में आई थी, इसलिए पुरानी यादें उसके