डिफरेंट लव मैरिज राइटर राजेश मालती दुबारा लिखी गई एक न्यू सीरीज है भाग 1: अजनबियों का मेलअध्याय 1: वह शाम और वो फैसलाशहर की चकाचौंध से दूर, एक पॉश रेस्टोरेंट के कोने वाली टेबल पर सन्नाटा पसरा हुआ था। बाहर बारिश हो रही थी, और कांच की खिड़की पर गिरती बूंदें अंदर बैठे दो लोगों की बेचैनी को बढ़ा रही थीं।टेबल के एक तरफ आर्यन बैठा था।डार्क ब्लू सूट, हाथ में महंगी घड़ी और चेहरे पर एक सख्त अनुशासन। वह शहर का टॉप बिजनेस कंसल्टेंट था, जिसे हर चीज 'परफेक्ट' और 'लॉजिकल' पसंद थी।उसके ठीक सामने अद्विका बैठी थी। साधारण