Episode - 11 (सच्चाई की कीमत मौत) अस्पताल के उस ठंडे कमरे में सन्नाटा पसरा था, जिसे केवल मशीनों की धीमी बीप तोड़ रही थी। डॉक्टर सिन्हा कोने में दुबके हुए मास्कमैन की ओर देख रहे थे, जिनकी रूह कांप रही थी। मास्कमैन की आँखों में इस वक्त कोई क्रोध नहीं, बल्कि रिया के लिए एक असहनीय तड़प थी। वह बहुत आहिस्ते से, दबे पांव रिया के बिस्तर की ओर बढ़ा।जैसे ही वह उसके पास पहुँचा, वह बेबस होकर वहीं बैठ गया। उसने रिया का कोमल हाथ अपने हाथों में लिया और बेहद भावुक स्वर में फुसफुसाया, "मुझे माफ कर