अकथ - भाग 2

  • 114

भाग  -  2 अवनि ने अपनी आँखों के सामने देखा—वो सफेद कार, जिसने नील को टक्कर मारी थी, एक पल के लिए रुकी और फिर तेज़ रफ़्तार में धुंआ उड़ाती हुई भाग निकली। अवनि ने काँपते हुए उस भागती कार का नंबर पढ़ने की कोशिश की, पर उसकी आँखों के सामने धुंध छा गई थी।‎सड़क के बीचों-बीच नील पड़ा था। उसका छोटा सा शरीर बेजान लग रहा था और उसके सिर के नीचे से खून का एक गहरा लाल दरिया बहने लगा था।‎"एम्बुलेंस! कोई एम्बुलेंस बुलाओ!" अवनि के गले से एक चीख निकली जो शायद पूरी बस्ती तक सुनाई दी होगी।‎भीड़