परवरिश का सबसे महत्वपूर्ण पहलू : बच्चों से कैसै बात करें?बच्चों के साथ वार्तालाप करने के लिए दादाश्री ने कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं:• माता-पिता को इस तरह से रहना चाहिए कि उनका गुस्सा बच्चे न देखें। उनका गुस्सा देखकर बच्चों को लगता है कि आप गुस्सा करते हैं तो मैं उनसे सवा गुना गुस्सा करूँ। जब आप गुस्सा करना बंद कर दोगे, तो (उनका) अपने आप बंद हो जाएगा।• बच्चों को समझाने के लिए गुस्सा होने और सत्ता का उपयोग करने के बजाय तार्किक कारणों का उपयोग करें। दबाव डालने से उसका परिणाम तुरंत मिल जाएगा, लेकिन थोड़े समय