हंटर - 1

महान गुप्त साम्राज्य, अवंती प्रदेश, उज्जैन प्रांत।उज्जैन प्रांत की आठ प्रमुख एकेडमीयों में से एक छाया झील एकेडमी के प्रवेशद्वार से एक लडका अपनी कमर पर सेबर लटकाकर बाहर निकला।“सीनिअर अग्रज।“शुभ प्रभात, सीनिअर अग्रज।”“नमस्ते, सीनिअर अग्रज।”उसके आसपास के सभी साथी शिष्य काफी मिलनसार थे।लड़के ने अपने जूनियर शिष्यों की ओर देखते हुए हल्का सा सिर हिलाया। दरअसल उनमें से कई उससे उम्र में काफी बड़े थे। हालांकि एकेडमी में सभी लोग ताकतवर शिष्यों को बहुत सम्मान देते थे। उसने दो साल पहले ही एकेडमी के शिखर नदी समूह में प्रवेश किया था। शिखर नदी समूह के 22 शिष्य छाया झील