समीक्षा तंत्र के मख़ौल का जवाब- “हल्ला” रामभरोसे मिश्रा राजनारायण बोहरे का नया कहानी संग्रह “हल्ला” पिछले दिनों इंडिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां से प्रकाशित होकर आया है। इस संग्रह में राज बोहरे की रोचक ढंग से लिखी कहानियाँ शामिल हैं। यह कहानियां पाठक को गहरे से प्रभावित करती हैं और शुरू होते ही पाठक को अपने दायरे में ले लेती हैं । इस संग्रह की पहली कहानी सँग्रह की शीर्षक कहानी भी है। इस कहानी में एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी तहसीलदार बजाज साहब द्वारा पुराने लगान को छूट के साथ जमा कराने के वास्ते