चलो दूर कहीं..! - 8

  • 2.1k
  • 1.1k

चलो दूर कहीं... 8उस युवक ने प्रतीक्षा के पांव देखे खुबसूरत पांव लहुलुहान था.. कीचड़ से सने पांव के घाव से खून रिस रहा था। उसके पांव की स्थिति को देखकर वह उस दर्द का अनुभव कर रहा था जो इसने झेली थी.. उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इतनी खूबसूरत लड़की यहां कैसे आई.. जरुर इसके साथ कुछ हुआ है जिसके कारण ये जान बचाकर यहां भाग आई है..! अगर घाव में ऐसे ही धुल मिट्टी पड़ा रहा तो संक्रमण फैल सकता है..? मुझे इसकी मदद करनी चाहिए..! सोच कर वह झोपड़ी के पीछे बने रसोई में