श्यामलाल को लोग पहले दिन से ही अजीब आदमी मानते थे। अजीब इसीलिए नहीं कि वह पेड़ पर चढ़ जाता था या बिना कारण हंसता रहता था। अजीब इसलिए कि वह साफ कपड़े पहनता था, कम बोलता था, सीधा चलता था और सबसे बड़ी बात, दिखावा नहीं करता था।गली के लोग समझते थे कि ऐसा आदमी या तो बहुत बड़ा आदमी होगा, या फिर बहुत छोटा। बीच की सादगी आजकल लोगों को शक में डाल देती है। अगर आदमी बहुत चमकदार हो, तो लोग कहते हैं, “देखो, कितना सफल है।” और अगर आदमी बहुत सादा हो, तो तुरंत फैसला सुन