आज के समय में शोषण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन यह सुनने को मिलता है कि आज किसी के साथ अत्याचार हुआ, कल किसी और के साथ। ऐसे दरिंदों की वजह से लड़कियों की पूरी ज़िंदगी बर्बाद हो जाती है। न जाने कितनी बच्चियाँ रोज़ इस उत्पीड़न का शिकार होती हैं और कितनी ही मासूम ज़िंदगियाँ हर दिन मौत का सामना करती हैं। समाज में ऐसे दरिंदे भरे पड़े हैं जो लड़कियों का जीवन नष्ट कर देते हैं। जब किसी लड़के को सज़ा देने की बात आती है, तो या तो लड़की के परिवार को समाज