महापुरुष - वर्तमान की एक तलाश

(246)
  • 2k
  • 558

श्रेयस और प्रेयस भारतीय दर्शन के दो महत्वपूर्ण विचार हैं। ये उपनिषदों की शिक्षाओं से लिए गये हैं। श्रेयस का अर्थ है, दीर्घकालिक लाभ या जो वास्तव में लाभकारी हो। प्रेयस का अर्थ है, अल्पकालिक सुख या जो वर्तमान में अच्छा लगे। इन्हीं विचारों के अंतर्गत मानव जीवन को अभ्युदय की और प्रस्थ कर उसे महापुरुष की श्रेणी तक ले जा सकता है।आस्था से सम्पन्न मन जब विश्वासयुक्त चरणों द्वारा सत्यपथ पर अग्रसर होता है, तब वही मानव संसार में “महापुरुष” कहलाता है। महापुरुष की कोई सुनिश्चित परिभाषा नहीं होती - उसकी पहचान उसका जीवन होता है। सत्यनिष्ठ आचरण में