Trikon - एक्शन सीरीज़ - अध्याय 27 — अदालत

  • 624
  • 234

गाल पर हाथ रखे नवीना पीछे हटने लगी। फिर अचानक भीड़ चीरकर भागी। रिपोर्टर उसके पीछे दौड़ पड़े। “मैडम जवाब दीजिए!” “क्या ये सच है?” “मैडम!” नवीना अपनी कार तक पहुँची। दरवाज़ा खोला और अंदर कूद गई। ड्राइवर ने गाड़ी झटके से आगे बढ़ा दी। एक रिपोर्टर दरवाज़े से चिपक गया। दूसरा बोनट पर गिर पड़ा। पर कार तेज़ी से निकल गई। पीछे रह गया— उबलता हुआ मीडिया। अब सारे कैमरे फिर मुड़े— अनीश और जोगी की तरफ। लड़कियाँ खुद उन्हें आगे खींचकर लाई। एक लड़की ने काँपती आवाज़ में कहा— “इन लोगों ने हमें बचाया है।” कुछ सेकंड सन्नाटा