Trikon - एक्शन सीरीज़ - अध्याय 25 — मोटरबाइक युद्ध

हाईवे पर बस दहाड़ती हुई दौड़ रही थी। पीछे धूल का गुबार उठ रहा था। रियर-व्यू मिरर में जोगी ने देखा— मोटरसाइकिलों का पूरा झुंड अब काफी करीब आ चुका था। बीस… शायद पच्चीस। सब फैलकर दौड़ रहे थे। जोगी ने ड्रोन कंट्रोल टैबलेट उठाई। “आ गए बाराती।” अनीश ने स्टीयरिंग कसकर पकड़ा। “पकड़ कर बैठो सब!” बस और तेज़ हो गई। पीछे— एक काली SUV तेज़ी से आ रही थी। सनरूफ से ऊपर निकला था— जॉन। गंजे सिर पर सूखा खून। चेहरे के किनारे पड़ा नील। आँखों में ज्वलंत क्रोध। उसने अपने रेडियो पर गरजकर कहा— “कोई बस पर