अध्याय:6दृश्य: श्रद्धा का कमरा , छोटा पर सलीके से सजाया हुआ...!श्रद्धा और प्रीति कमरे के बेड पर बैठी हुई है उनके सामने कुछ कागज पड़े हुए है जिसपर खूबसूरत डिसाइंस बने हुए है।प्रीति:(उन पेपर्स को देखते हुए) वाह...! श्रद्धा, क्या बनाया है तूने जबरदस्त यार...!(श्रद्धा उसकी बात सुनकर हल्का मुस्कुरा देती है।)वही बेड के ठीक सामने की दीवार पर एक डेकोरेटेड चौकोर बोर्ड लगा है जिसपर बड़े और खूबसूरत अक्षरों में लिखा है... Shraddha's Dreamweave Designs...!श्रद्धा उसके पास जाकर खड़ी होती है और एक हाथ से उस बोर्ड को छूती है (इस समय उसकी आंखो में एक चमक थी।)(जिसे देख