भूल-119 सरदार पटेल की पुत्री मणिबेन के प्रति दुर्व्यवहार सरदार पटेल की इकलौती पुत्री मणिबेन ने 16 वर्ष की उम्र में ही खादी को अपना लिया था और अहमदाबाद के गांधी आश्रम में नियमित रूप से काम करने लगी थीं। सन् 1921 के बाद से सरदार पटेल द्वारा धारण किए गए अधिकांश वस्त्र मणिबेन के द्वारा काते गए सूत से बने होते थे। जब वे सिर्फ 17 वर्ष की थीं, तभी उन्होंने अपने पिता की सहमति से अपनी सारी सोने की चूड़ियाँ, कुंडल एवं सभी आभूषणों को कपड़े की एक पोटली में बाँधा और उन्हें स्वतंत्रता के उद्देश्य के लिए गांधी आश्रम