रिस्की लव - 16

(10.2k)
  • 10.2k
  • 4.5k

(16) तरुण पंकज से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लग रही थी। उसका माथा ठनक रहा था। एक खौफ उसके मन को परेशान कर रहा था। कहीं अंजन को पंकज और उसके संबंध का पता तो नहीं चल गया। अंजन ने पंकज को मार तो नहीं दिया।यह बात मन में आते ही वह भय से कांप उठा। वह जानता था कि अगला नंबर उसका होगा। उसने अंजन को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया था। लेकिन अब डर कर उसे स्थगित कर दिया। वह एक ऐसा रास्ता तलाश करने लगा जिससे वह अंजन