अरबपति वारिस से गुमनाम लड़की तक - भाग 1 Fictional world द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

अरबपति वारिस से गुमनाम लड़की तक - भाग 1

एक ऐसी दुनिया जहां कमजोरो की कोई जगह नहीं बस ताकतवर लोग ही हुकूमत चलते है और ताकत का मतलब है "पैसा" अगर तुम्हारे पास पैसा है तो तुम दुनिया की हर चीज हासिल कर सकते हो। लोग आपकी इच्छाओं के आगे झुकते है। पता है कुछ लोगों को ये बात चुभती है पर ये सच है ओर सच जितना गहरा होता है उतना ही कड़वा।

आप सोच रहे होंगे की मैं एक अमीर बाप की बिगड़ी हुई औलाद हूं जो आराम से आलिशान महल में बैठकर वो पकवान खा रही हूं जिनकी कीमत इतनी है कि एक मामूली इंसान एक साल, नहीं शायद दो साल, हां लगभग दो साल का खाना तो आराम से खा सकता है।

"यंग लेडी, मैडम ने विदेश से आपके लिए ये कपड़े भेजे है क्या इन्हें आपके कमरे में रखवा दु? मैड धीमी आवाज में आकर पूछती है
इनकी कीमत कितनी है? मैं उन कपड़ों को हाथ से स्पर्श करके पूछती हु 
मेरे ख्याल से 20 मिलियन ... 
जैसे ही नौकरानी और कुछ कहती, मैं सामने पड़े टेबल से चाकू उठाकर उन सभी कपड़ों को काट देती हूं।
ये देखकर सभी मैड चौक जाती हैं।
आपस में फुसफुसाने लगती है।
मुझे यकीन है वो कह रही होंगी "इनकी कीमत कितनी ज्यादा है ये तो एक बिगड़ी हुई लड़की है जो बस अपने बाप के पैसों पर अय्याशी ओर घमंड करती है इसे पैसों की कोई कदर नहीं" 
पर ये सच नहीं है, आप सब भी सच जानना चाहते है तो सच है - ये सारा पैसा मेरा है और मैने कमाया है ओर मेरे मां बाप दरअसल वो तो है ही नहीं।
हां जानती हूं आप लोगों को कुछ समझ नहीं आया, तो क्यों न आप मेरे साथ बैठकर ये कहानी देखे ओह! माफ करना मेरा मतलब है पढ़े।
आज स्कूल में बैशबॉल मैच होने वाला है तो आज मैं सबसे महंगी कार से जाने वाली हूं
यंग लेडी, आपकी सारी गाड़ियां की चाबीया आप कौन सी कार से जाना चाहती है? 
क्या! मेरे पास बस 20 ही कार है? और ये सब इतने भद्दे रंग की क्यों है? 
क्या?! लेकिन ये सब तो अपने खुद ही खरीदी थी ना!?
क्या मैने खरीदी थी! फिर तो मेरी पसंद का कोई जवाब नहीं।
मेरा स्कूल सुंदर है ना! इतनी महंगी गाड़ी से उतरकर इतने महंगे स्कूल में पढ़ना, मुझे लगता है इस देश के हर स्टूडेंट का सपना यही होगा।
मैं जिस स्कूल में पढ़ती हूं वो इस देश का सबसे महंगा स्कूल है जहां पढ़ने के लिए एक गरीब इंसान को शायद 100 जन्म लेने पड़े क्योंकि इस स्कूल की फीश वो 100 जन्मों मे भी नहीं कमा सकते।
हे, सियरा आज तो तुम कमाल की लग रही हो, तुम्हारी जितनी सुंदर लड़की हमारे पूरे स्कूल में नहीं है सच में।
और ये है मेरी दोस्त - जेना। ये ब्यूटी से ऑब्सेस्ड है इसे मेकअप हाई ब्रांड की हर वो चीज पसंद आती है जो एक लड़की को ओर भी हसीन बना दे ओर इसके मां बाप पूरे देश में अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में आते है ओर इनका बिज़नेस पूरे देश में फैला हुआ है।
अरे यार सियरा! तुमने बताया क्यों नहीं कि आज तुम स्पोर्ट्स कार से आने वाली हो मैं भी उसी से आ जाती ।
और ये है मेरी दूसरी दोस्त - बेला ,इसे हर महंगी गाड़ी पसंद है और हर महंगे गेजेट और कंप्यूटर । ये एक बहुत बड़े कंप्यूटर ओर AI की दुनिया के जीनियस के बेटी है ओर हां कह सकते हैं- ये एक जीनियस बाप की जीनियस बेटी है।
और आज मैं एक ऐसा काम करने जा रही हु जो सबसे ज्यादा मुश्किल ओर जरूरी है।
हे दोस्तो तुम्हे याद है न मैने क्या बताया था क्या सब तैयारियां हो गई ?
हां, हम तैयार है सभी एक साथ कहती है।
मैं ओर मेरे दोस्त मैच देखने के लिए स्टेडियम में vip सीट पर बैठते है और हमारी नज़र बस एक ही लड़के पर है जिसे आज मैं प्रपोज करने वाली हूं, हां अपने सही सुना और इसका नाम है - zane sterling 
ये लड़का, मुझे लगता है पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैंडसम है और ये पूरे देश के नंबर 1 कंपनी मेरा मतलब है देश के सबसे अमीर खानदान का इकलौता वारिस है, ओर मुझे सबसे ज्यादा इसमें जो पसंद है वो है इसका घमंड! यकीन नहीं होता ना पर इसने आज तक किसी लड़कीं से बात तक नहीं की। ओर जब ये आठ साल का था इसने हाई टेक स्पेस प्रोग्राम के लिए कोड लिखा था ओर कई सारे मैकेनिकल ड्रोन बनाए ये सिर्फ जीनियस नहीं है बल्कि एक अमीर ,हैंडसम , जीनियस और तमीज़दार रईसजादा है।
तभी सब चिल्लाने लगते है क्योंकि zane की टीम जीत गई ओर तभी मेरे प्रपोजल का टाइम आ गया।
अचानक आसमान से फूलों की बारिश होने लगती है क्योंकि मैने अपने चॉपर में बैठे आदमियों से कहा कि उन्हें हर तरह के फूल बरसाने है और स्टेडियम में वायलन बजाने वालों पर भी मैने बहुत खर्चा किया है ओर मेरे हाथ में है ये महंगे फूलों का गुलदस्ता ।
मैं हल्की मुस्कान के साथ zane के पास आती हूं ओर धीरे से उससे कहती हूं...
कुछ सेकंड्स चुप्पी।
" क्या तुम मुझसे शादी करोगे?" 
पूरे स्टेडियम में सौर गूंजने लगता है - हां कह दो! 
लेकिन मेरा पोपट हो जाता है अचानक ही उन फूलों के गुलदस्तों से एक अजीब नीली रोशनी एक धागे के तरह निकलती है और मेरी उंगली में अपने आप बंध जाती है
अंधेरा।
खामोशी।
जब मेरी आंख खुलती है तो मैं गरीब हो चुकी थी। पीछे से तेज चिल्लाने की आवाज आती है " नालायक कही की तू आज भी स्कूल नहीं गई और मेरी कमर को एक औरत तबले की तरह बजाने लगती है " 
मुझे समझ नहीं आता।
मैं तो अभी अपने स्कूल में थी तो अचानक इस छोटे भद्दे से घर के आंगन में बाहर तख्त पर क्यों बैठी हूं?
मेरे कपड़े ये इतने बदबूदार क्यों है?
मैं तेज से चिल्लाने लगती हूं और उस घर से बाहर की ओर भागने लगती हूं बहुत देर भागने के बाद भी मुझे समझ नहीं आता आखिर हुआ क्या?
सामने बहुत बड़ा समुद्र था मैं समुद्र के पास पत्थर पर बैठकर सोचने लगती हु आखिर हुआ तो हुआ क्या? 
जैसे ही मैं अपने शक्ल पानी में देखती हूं मेरा दिमाग ओर खराब हो जाता है।
मेरा चेहरा ! मेरे चेहरे को क्या हुआ? क्या मैं किसी दूसरी दुनिया में आ गई हूं क्या किसी दूसरे शरीर में या मैं मर चुकी हु? आखिर हो क्या रहा है?  
तभी पीछे से एक आवाज आती है और जैसे ही मैं मुड़कर देखती हूं तो मेरे होश उड़ जाते है क्योंकि मेरे सामने zane sterling खड़ा था।
सन्नाटा।
एक मिनट! इसने ये फटीचर कपड़े क्यों पहने है? क्या ये दिवालिया हो गया है या फिर ये मेरे साथ किसी ओर दुनिया में आ गया है ?