बॉलीवुड की गुमनाम डांसर 4
भाग - 4
नोट - इस श्रृंखला के पिछले भाग में आपने बॉलीवुड फिल्मों में कुछ पुरानी गुमनाम डांसर पर चर्चा की गयी थी , अब कुछ और पुरानी डांसर के बारे में पढ़ें …
बेला बोस
बेला बोस का जन्म 1941 में कलकत्ता ( अब कोलकाता ) में हुआ था . वे 1960 के दशक की बॉलीवुड की सफल नृत्यांगना और अभिनेत्री थीं . आगे चल कर बेला ने चरित्र या सपोर्टिंग अभिनेत्री और खलनायिका का रोल भी करने लगी थीं .
बेला बोस ने बॉलीवुड में शुरुआत एक बैकग्राउंड या कोरस नर्तकी के रूप में किया था और पहला रोल फिल्म ‘ एक फूल चार कांटे ‘ में वहीदा रहमान की सहेली का था . 1959 में राज कपूर की फिल्म ‘ मैं नशे में हूँ ‘ में उनका नृत्य था और 1962 में गुरु दत्त की फिल्म ‘ सौतेला भाई ‘ में उन्हें एक बार डांसर का रोल मिला था . बेला ने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है पर हम यहाँ उनके डांस परफॉर्मेंस पर फोकस कर रहे हैं .
बेला मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा ली थी . इसके अलावे वे अन्य नृत्य में भी सक्षम थीं - मुजरा , फोक डांस ( folk ) , ग्लैमरस और सेमी क्लासिकल नृत्य . बेला बोस के कुछ मशहूर डांस सांग्स इस प्रकार हैं -
1962 में शम्मी कपूर की फिल्म ‘ प्रोफेसर ‘ के गाने में ग्रुप डांस - ये उम्र है ….
1965 की फिल्म ‘ सिंदबाद अलीबाबा और अलादीन ‘ में - लाई लाई मौला लाई लाई …
1966 की 5 फ़िल्में 1 ‘ आसरा ‘ के गाने में - सजना किधर सरी …. , ‘ 2 . मैं वही हूँ ‘ का - ओ परिचम मेरे हमदम …3 . नींद हमारे ख्वाब तुम्हारे ‘ में मधुमती के साथ - सैंयाँ एक जाम वो भी …. 4 . सुपरहिट फिल्म ‘ देवर ‘ का - हाय रूठे सैंया … और 5 फिल्म ‘ नौजवान ‘ में मधुमती के साथ - कोई नजर आशिकाना तो देखे …
1967 की फिल्म’ वहां के लोग ‘ का - ज़िंदगी का नशा ….
1967 की फिल्म’ CID 909 का - नदी का किनारा हो …
1968 की फिल्म ‘ दिल और मोहब्बत ‘ के गाने - ‘ माइ नेम इज किशोरी …. और उफ़ ये बेक़रार दिल …
1968 की फिल्म ‘ शिकार ‘ में हेलेन और आशा पारेख के साथ .. मैं अलबेली प्यार जता कर … और जब से लगी तोसे नजरिया …
1970 की फ़िल्म ‘ अभिनेत्री ‘ का धड़कन हर दिल की …. और उसी साल की “ इल्ज़ाम ‘ का - हमारी आह कब तक …
1967 की फिल्म ‘अनीता ‘ में मधुमती के साथ का डांस सांग - हर नजर का इशारा संभल जाइए - …
1970 की फ़िल्म‘ नादान ‘ में - चुभ गयी करेजवा में … और उसी साल की फिल्म ‘ महल ‘ में आशा पारेख के साथ - बड़े खूबसूरत बड़े हंसीं …
1972 की फिल्म ‘ दिल दौलत और दुनिया ‘ का - दीप जला कर देखो ….
1960 के दशक में अपने करियर की चोटी पर थीं . उसके बाद शादी और बच्चे होने के बाद परिवार पर ज्यादा ध्यान देने लगी थीं . 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘ जय संतोषी माता ‘ उनकी अंतिम फिल्म थी जिसमें बेला ने खलनायिका की भूमिका निभाई थी .
20 फ़रवरी 2023 को उनका निधन हो गया .
रूपमाला -
रूपमाला का जन्म 7 जनवरी 1936 को हैदराबाद में हुआ था . रूपमाला उनका स्क्रीन नेम है और उनका जन्म नाम मुमताज़ है . वे एक कुशल नृत्यांगना थीं . चार साल की उम्र में ही की नृत्य कला को देखते हुए उन्हें ‘ आकाशीय या अलौकिक नर्तकी ‘ ( Ethereal dancer ) कहा गया .
रूपमाला पूरे 1950 के दशक तक बॉलीवुड में नर्तकी , अभिनेत्री , सहनायिका और खलनायिका की भूमिका में 30 से ज्यादा फिल्मों में सक्रिय रही थीं . उनके कुछ प्रमुख डांस गाने -
1954 की फिल्म ‘ बाजूबंद ‘ का गाना - बाजूबंद खुल खुल जाए …. , , दिल की महफ़िल में आ के चले हो कहाँ …. , आरज़ू यही है कि निकले दम तेरे सामने …. और मेरी वही तमन्ना तेरे वही बहाने …
1954 की फिल्म ‘ वारिस ‘ का गाना - गजब किया तेरे वादे पे ऐतबार किया …
1956 की फिल्म ‘ रूपकुमारी ‘ का गाना - आई बहार मुस्कुराइए …
1953 की फिल्म ‘ औरत ‘ का गाना - नैनों से नैन हुए चार …
1958 की फिल्म ‘ अदालत ‘ का गाना - दुपट्टा मेरा मलमल का …
1953 फिल्म ‘ दायरा ‘ का - सुनो मेरे नैना …
1957 फिल्म ‘ कैप्टन किशोर का - देखो जी दिल ना तोड़ो …
1952 की फिल्म ‘ चमकी ‘ में भी रूपमाला का गाना है
रूपमाला की जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है
क्रमशः