इश्क या जुनून - 1 Anika Ku द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

इश्क या जुनून - 1

               



                      ,,ये कौनसी जगह है,,

                                 



                                  "" काजल की जब नींद टूटी उसने खुद को एक अनजान कमरे में पाया। फर्श पर उसके कपड़े पड़े हुए थे। उसका सिर दर्द से फटा जा रहा था ।"

"दर्द से कराहते हुए वह किसी तरह बेड पर उठकर बैठी.....मैं यहां कैसे आई याद करने के लिए वह दिमाग पर जोर डाल रही थी। पर उसे कुछ याद नहीं आया।"

" उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद थे। अपनी हालत देखते हुए उसने अंदाजा लगाया कि कल रात उसके साथ क्या हुआ था । काजल ने दर्द सहते हुए कंबल को खींच कर अपने शरीर पर लपेट लिया।"

"सौतेली मां के मुंह से अपनी मां के बारे में भला बुरा कहे जाने की वजह से वह गुस्से में थी। उसने अपने सौतेले भाई को जो उसे हमेशा तंग करता था । बालकनी से गिर जाने दिया , इसके बाद उसकी सौतेली मां और उसकी बेटी ने मिलकर उसे इतनी बेदर्दी से मारा कि वह बेहोश हो गई । बस इतना ही याद है उसे, आज जब उसे होश आया तो उसने खुद को होटेल के इस रूम में पाया ।"

" गुस्से में काजल ने पूरी ताकत लगाकर खुद को किसी तरह खड़ा किया। जमीन पर बिखरे अपने सारे कपड़े समेटे इतने में अचानक से एक घड़ी बेड से गिरी । उसके बगल में जो कुर्सी रखी थी उस पर किसी आदमी का सूट और जैकेट पड़ा था ।"

" गुस्से में काजल ने घड़ी को उठाकर दीवार पर दे मारा । जिसके ये कपड़े थे, उसने काजल से एक रात में उसकी मासूमियत छीन ली थी। काजल का मन उस अनजान आदमी के लिए नफरत से भर गया था ।"

" गुस्से में वह बाथरूम की ओर चलती चली गई।मिरर में उसने देखा चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान थे। आंखें सूझकर नीली पड़ गई थी अपनी खूबसूरत बड़ी-बड़ी चंचल आंखें आज उसे बदसूरत और बेजान नजर आ रही थी। "

"काजल मिरर में देखकर रोते बोली.......... कौन ऐसा आदमी होगा जो इस हालत में भी मेरे साथ सोना चाहे। जो मेरे इस चेहरे को देखकर भी करीब आ सके व सच में कोई जानवर ही होगा । "

"काजल खुद को रगड़ - रगड़ कर साफ करती रही थी। रात का सोचकर उसे अपने शरीर से घिन आ रही थी। अगर पॉसिबल होता तो शायद वह अपने खाल को नोच कर फेंक देती । कुछ देर बाद वो होटल के उस कमरे से निकल गई। "

"10 मिनट बाद होटल के दूसरे कमरे का दरवाजा खुला और एक लड़की उससे बाहर आई । लड़की ने अपने कदम काजल के कमरे की ओर बढ़ाए । उसने अपने बैग से कमरे का कार्ड निकाला और उसकी मदद से दरवाजा खोला । गंदे बिस्तर को देखकर एक चालाकी भरी मुस्कान उसके चेहरे पर दौड़ गई। फिर उसने कंबल को उठाया जो खून से लत पत था।"

" फिर उसने अपने दांत पीसते हुए कहा .......वो सिर्फ जवान है। देखने में कुछ खास नहीं है वो और राहुल दो साल से उसके साथ है फिर भी कुछ नहीं हुआ। अच्छा ही हुआ, अब अगर राहुल को पता चलेगा कि वह उसके लायक नहीं रही तो वो काजल को लात मार देगा।"

"सारी बात बताने के लिए जैसे ही मेनका ने अपनी मां को सारा कुछ दिखाने के लिए कमरे में मौजूद सबूतो की अपने सेल फोन से फोटो लेने वाली थी । वैसे ही किसी ने डोर नॉक किया तो मेनका घबरा गई । फिर वो दरवाजे की तरफ बढ़ी। उसने दरवाजे के आई होल से बाहर झांका।"

" मेनिका ने डरते हुए तेज आवाज में पूछा....... आप कौन हैं और यहां क्या कर रहे हैं ।"

""....मैं यहां अपने बॉस की ओर से उनकी लाइफ बचाने के लिए आपको थैंक यू कहने आया हूँ।बाहर मौजूद उस आदमी ने बड़े अदब से कहा। "

" मेनिका को कुछ समझ नहीं आ रहा था। थैंक यू शब्द सुनने के बाद उसने तुरंत दरवाजा खोलने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया और दरवाजे को खोला। "

" दरवाजे के बाहर मौजूद आदमी ने अपने पीछे खड़े दो बॉडीगार्ड को इशारा किया और वो दोनों आदमी तुरंत मेनका से बिना पूछे कमरे के अंदर घुस गए। "

" मेनिका....... अरे तुम लोग क्या कर रहे हो । उन्हें देख मेनका इतनी डरी हुई थी, और उसका चेहरा पीला पड़ गया। "

" बाहर खड़ा आदमी....... डोंट वरी मिस ! हम केवल कंफर्म करना चाहते हैं कि हमारे बॉस ने क्या इसी कमरे में रात बिताई थी। वह आदमी बहुत ही सलीके से बात कर रहा था। "

"इस दौरान दोनों बॉडीगार्ड हाथ में सूट और घड़ी लिए तेजी से बाहर निकल आए । रूम के बाहर खड़े उस आदमी ने घड़ी को अपने हाथ में लेकर गौर से देखा फिर बड़े शान से मेनका को एक विजिटिंग कार्ड दिया ।"

" आदमी ........कांग्रेचुलेशन! बॉस आपकी किसी भी विश को पूरा करने में आपकी हेल्प करेंगे। यह रहा उनका कार्ड। "

"....कौन है आपका बॉस ? मेनका ने हिचकिचाते हुए पूछा। लेकिन फिर भी कार्ड लेने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। "

" आदमी बोला........ मेरे बौस का नाम है......... अरमान मल्होत्रा ।"

".....अरमान मल्होत्रा......नाम सुनकर मेनिका हक्की बक्की रह गई। "




आगे की कहानी जानने के लिए पढ़े भाग.......... 1