तेरा...होने लगा हूं - 15 Sony द्वारा प्रेम कथाएँ में हिंदी पीडीएफ

Featured Books
श्रेणी
शेयर करे

तेरा...होने लगा हूं - 15

मोक्ष अपने कोर्ट केस की फ्लैशबैक स्टोरी खत्म कर सिर उठाकर काया को देख ता है जिनकी नज़रों में इस वक्त फ्रस्ट्रेशन और गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था। मोक्ष की आंखें इस वक्त लाल थी और चेहरा बिल्कुल इमोशनलेस।

वो काया को कुछ पल देख कर सर्द आवाज में बोला...."कैसा लगा स्टोरी स्वीटहार्ट?"काया खामोशी से बस उसके लाल पड़ चुके नीली आंखों को देख रही थी।

मोक्ष वापस से अपनी बात कंटिन्यू करते हुए बोला..."मुझे ये स्टोरी बिल्कुल पसंद नहीं आई  देखो मेरी तो नींद ही उड़ गई।"कहते हुए उसने आंखें बड़ी कर काया को दिखा ने लगा।

काया अपनी नजर दूसरी और कर ली। उससे मुंह फेर ते देख मोक्ष एक शैतानी आवाज और  नजर लिए बोला....."एक्जेक्टली ऐसे ही मेरे बेटे ने मुझसे मुंह फेर लिया था जब मेने कोर्ट में शादी की बात की थी ।बिल्कुल ऐसे ही बचपन में मैंने मुंह फेर लिया था जब मेरे डैड ने अचानक एक औरत से शादी कर ली और उसके माथे पर मेरी न्यू मदर का टैग चिपका दिया था। बहुत गुस्सा आया था मुझे अपने डैड पर बहुत नफरत भी हुई थी और वो नफरत आज तक कायम है। और आज सिर्फ तुम्हारे लिए मुझे मेरे बेटे की आंखों में वो नफरत देखनी पड़ी।"

कहकर वो लंबी सांस लेकर काया को  माथे से माथा जोड़ देता है और सर्द आवाज में बोला...."खेर छोड़ो , पुरानी सारी गीले सिकवे पीछे छोड़कर एक नई नफरत से लिपटी हुई  मोहब्बत से भरा हुआ रिश्ता कायम करते हैं स्वीटहार्ट ।"कहकर वो एक ही झटके में काया के ऊपर से उठ गया और खुद खड़ा होकर जल्दबाजी में खुद के कपड़े को सही करते हुए बोला...."बस 48 hours में शादी है स्वीटहार्ट। बेटर हाफ होने वाली हो तुम मेरी तो तुम्हारा  आधा काम मेने कर   दिया है तुम्हारी मां को हमारी अमर प्रेम कहानी सुना कर  उन्हें कन्वेंस कर दिया है ।बाकी आधा तुम अपने बाबा को सुना कर शादी के लिए राजी कर लेना ।"

कह कर उसने काया के तरफ देखा जो बेजान सी अभी भी बेड पर लेटी हुई थी और वो उसके और हाथ बढ़ाते हुए बोला...."अरे स्वीटहार्ट अभी सुहागरात के लिए वक्त है तो सब्र रखो।"

उसकी बात सुनकर काया नफरत से उसे देखकर उठकर बैठ गई। और साइड में ही पड़े अपनी दुपट्टे को ओढ़ कर खड़ी हो गई। मोक्ष एक नजर अपने बढ़े हुए हाथ को देखता है और वापस से काया की तरफ देखकर बोला..."आज कर दिया दोबारा नहीं करना । क्यों के एक परफेक्ट लविंग   केयरिंग वाइफ एंड मदर का किरदार में  जितनी जल्दी आजाओ उतना तुम्हारे लिए अच्छा है। जितना तुमने बिगड़ा है मेरी दुनिया में वो सब तुम्हें ही सही करना है ।और अगर तुम्हारे बेवकूफी के वजह से मुझे कस्टडी केस में दोबारा से परेशानी हुई तो...

कहकर वो रुक गया।और उसे रुकता हुआ देखकर काया नफरत से भरी हुई  आवाज से बोली..."तुम जैसे हैवान से शादी करने से बेहतर मरना पसंद करूंगी तो सोच ना भी मत के...

"तो मर जाओ क्योंकि अगर जिंदा रही तो 48 हॉर्स के बाद mrs मोक्ष  सिखावत का टैग लगा तो पक्का है।"कहकर वो जाने लगा ।और जाते हुए अचानक से रुक गया और कुछ सोचने की एक्टिंग करते हुए पीछे पलट कर बोला"वैसे स्वीटहार्ट मेने काफी का कप मंगवाया था सासु मॉम से अब तक लाई नहीं देखना कहीं जिंदा है या मर उसकी बात पूरी होने से पहले ही काया चीख कर....."हाउ डेयर यू?"

मोक्ष एविल स्माइल करते हुए...."एक तो बात को बेचमें काटने की बहुत बुरी आदत है तुम्हारी।"बोलकर  उसकी कलाई खींचकर खुद के सीने से सटा कर पहले तो पूरा कमरा और फिर काया की नजरों को देखकर बोला"बहुत गरीब हो तुम स्वीटहार्ट मोक्ष शेखावत के वाइफ होने की बिल्कुल औकात नहीं है तुम्हारी । तो कल सुबह तुम्हारी  शादी की शॉपिंग तुम्हारे घर तक पहुंच जाएगी और कल रात को ही हम गोवा के लिए निकलेंगे ।"कह कर वो पलट कर जाने लगा।

"और अगर मैं इस शादी के लिए मना करूं तो?" उसे जाते हुए देख काया ने बिना किसी भाव के पूछा

मोक्ष कुछ पल एक शैतानी स्माइल के साथ उसे देखता रहा और फिर बोला...."दामाद घर आया है और कोई खातिरदारी ही नहीं ?"कहते हुए वो कुछ पल रुका और आवाज में फिक्र लाते हुए खुद से ही बात करते हुए दीवार पर लगे घड़ी के ऊपर नजर डालकर बोला"यार 9:00 बज रहे हैं, ना ससुर जी घर आए हैं ना साली साहिबा आए हैं और ना ही नीचे से सासु मॉम की कोई आहट सुनाई दे रही है?"

कह कर वो काया के ऊपर से अपनी पकड़ ढीली कर  बोला...."जाओ स्वीटहार्ट तुम्हारे फैमिली को तुम्हारी जरूरत है तुम्हारी मां  मेरे लाए हुए फ्लावर बुके को सूंघ कर बेहोश पड़ी है ,तुम्हारे बाबा की ऑफिस से आते हुए एक छोटी सी एक्सीडेंट हो गई है ...

उसने कहा ही था कि काया चीख पड़ी....."मां बाबा"

कहकर वो नीचे की तरफ भाग ही रही थी कि मोक्ष उसका हाथ पकड़ कर फिक्र जताते हुए बोला...."अपनी बहन की बिल्कुल भी परवाह नहीं है तुम्हें शायद ?  एक्स्ट्रा क्लास से आते हुए कितनी सुनसान सड़क पर उसकी गाड़ी खराब हुई है पता है ना तुम्हें? एक तो तुम  अकेली और तीन-तीन  हादशे कैसे और क्या-क्या संभालोगी स्वीटहार्ट?"

कहकर वो काया के करीब बढ़ा और उसके बहते आंसुओं को एक उंगली से उठा कर बोला....."शादी के लिए हां करो तो एक  फोन कॉल पर ही  सब कुछ ठीक हो सकता है और नहीं तो तुम्हारी किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है तीनों के लाश तुम तक पहुंच जाएंगी।"

कहकर वो काया से दूर हुआ और कमरे से बाहर निकल गया।और काया वहीं जमीन पर घुटनों के बल बैठ गई। सीढ़ियों से उतरते वक्त उसे बस काया की चीख ही सुनाई दे रही थी।...."I hate you moksh sikhawat"

उसने अपनी डेविल स्माइल कायम रखते हुए h ही कहा...." me too sweetheart"बोल ते हुए देशमुख निवास से निकल चुका था।

वेदिका बजाज का घर

वेदिका इस वक्त अपने पेंट हाउस में(जिसे मोक्ष ने उसे अपने 1st एनिवर्सरी पर गिफ्ट किया था )ही बने अपने ऑफिस में हाथों में एक शराब का ग्लास पकड़ कर बैठी हुई थी ।उसके पास संजना टेबल से टिक कर खड़े हुए उसी की तरफ ही देख रही थी।और दूर एक सिंगल सोफे पर 40/ 45 साल का सख्श जो दिखने में  ठीक-ठाक ही था हाथों में शराब का ग्लास और मुंह में सिगरेट दवाई वेदिका को देखेजा रहा था।

वेदिका एक तिरछी नजर  उस पर डालकर कंधा उठाते हुए...."डोंट लुक एट me लाइक this हर्ष। जितनी  इरिटेशन तुम्हें हो रही है उतनी मुझे भी हो रही है।"

हर्ष एक ही झटके में अपनी जगह से उठकर उसके करीब आकर खड़ा होते हुए  दांत पीस कर बोला बोला...."इरिटेशन किस बात की डार्लिंग अपने एक्स हस्बैंड के केस पलट देने की या फिर उसकी दूसरी शादी की?"....हर्ष टेबल पर हाथ रखकर उसके करीब थोड़ा झुक गया और फिर वापस से बोला...."डार्लिंग पिछले 3 साल से कहते-कहते थकती नहीं थी कि मोक्ष सिखावत अभी भी तुम्हारी हर अदा के लिए पागल है अभी भी उसके दिल और दिमाग पर तुम ही छाई हुई हो। लेकिन वो तो अपने किसी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर रहा है?"

उसकी बात सुनकर वेदिका अचानक से अपने  गुस्से से भरी चेहरे को एकदम से सॉफ्ट और नॉर्मल करते हुए हर्ष की शर्ट के बटन के ठीक करते हुए बोली....."मोक्ष को में तब से जानती हूं जब वो डेविल शेखावत नहीं बल्के एक बेहद रोमांटिक लड़का हुआ करता था और वो भी मेरे प्यार में।"

बोलकर वो एकदम से हंसने लगी और फिर हंसते हुए ही बोली....."वो किसी लड़की से दोबारा से प्यार करें ये तो मैं इस जनम में मान ही नहीं सकती एक तो प्यार में चोट खाया हुआ आशिक ऊपर से उसकी जिंदगी में जब भी कोई हादसा हुआ उसमें बस एक औरत ही शामिल  थी। वो औरतों से इतनी नफरत करता है कि वो दोबारा प्यार करें और फिर शादी करें इट्स इंपॉसिबल हर्ष । बल्के वो तो कोई और ही गेम खेल रहा है ।"

उसने अपनी बात खतम किया और सवालिया नज़रों से संजना को देखने लगी तो संजना उसे थोड़ा चिढ़ कर देखते हुए बोली......"तुम्हें कितनी बार कहा के क्रिश के साथ थोड़ी दोस्ती बनाकर रखो,उसके साथ बात करो उसे घर पर बुलाओ उसकी थोड़ी केयर करो लेकिन तुम्हे तो अपने आप से फुर्सत नहीं मिलती और अचानक  से तुम दोनों ये उम्मीद करते हो कि क्रिश तुम्हे अपनी मां  मान ले और एक ही झटके में तुम्हारे पास आ जाए।"

उसके बात सुनकर वेदिका चिढ़ ते हुए बोली...."अगर निरूपा रॉय बनकर ही जिंदगी बितानी थी तो  मोक्ष शेखावत कौन सा बुरा था उसकी वाइफ बनकर रहती तो वो तो मुझे पलकों पर बिठाकर रखता।"कहकर उसने हर्ष के तरफ देखा और मुंह बनाकर बोली ....."बुरा मत मानना लेकिन ये सच भी तो है कि मैं मोक्ष शेखावत की एक्स वाइफ हूं इसलिए ही डिवोर्स के बाद भी हम दोनों ये आराम की लाइफ जी रहे हैं  वरना तुम और तुम्हारी  वो डूबती हुई एड एजेंसी।"

बोलकर वेदिका बेपरवाह से हंस देती है और रैक से शराब का बॉटल निकाल कर खोल ते हुए संजना को देख कर बोली...."बस पता करो के वो आखिर है कौन जो मोक्ष की जिंदगी में वेदिका की जगह लेने वाली है।"....बोलकर वो बॉटल मुंह में डाल कर वहां से चली गई।

शिखावत  हाउस ,मोक्ष का घर

रात का वक्त

रात की तकरीबन 12:30 बज रहे थे हॉल के बड़े से सोफे पर क्रिश पैर फैला कर बैठे टॉम एंड जैरी देख रहा था । उसके साइड में ही एक टेबल पर भर भर कर पॉपकॉर्न कुकीज पिज़्ज़ा और स्नेक्स रखे हुए थे। क्रिश बिना किसी भाव अपने पेट के ऊपर एक  पॉपकॉर्न का बड़ा सा बोल रख कर एक टक टीवी स्क्रीन पर नजर गाढ़े  देख भी रहा था और मुट्ठी भर पॉपकॉर्न मुंह में डाले जा रहा था।वही उसके पास बैठा सम्राट उसे बस बेबस हुए देखे जा रहा था और  उसे देखकर पता भी चल रहा था कि वो इस बीच कितना ही टॉर्चर झेल चुका है।मुरात, सेरा ,ब्रिज काका और घर के बाकी सब स्टाफ्स हाल में क्रिश के आसपास ही खड़े हुए थे जैसे काफी देर से उसे समझाने की कोशिश कर रहे हो।

तभी डोर का बिल बजाता है और कोई डोर खोलें उससे पहले सम्राट उठकर खड़े हुए डोर खोल ने चला गया और जाते-जाते ही अपनी  रिस्ट्र वॉच की तरफ देखा जहां पर 12:40 बजे हुई थी।उसने दरवाजा खोला और तुरंत ही कुछ बोलने को हुआ के सामने से मोक्ष जो शराब के नशे में चूर हुए लड़खड़ा रहा था उसके होठों पर उंगलियां रखते हुए थकावट भरी आवाज से बोला ......"Shhhh जानेमन , प्लीज तेरे  पैर  पड़ ता हूं कोई सवाल नहीं वरना यही बेहोश हो जाऊंगा। कल सुबह क्वेश्चन आंसर का राउंड रख लेते हैं।"कहते हुए उसने सम्राट के होठों पर से अपनी उंगलियां हटाई और वहां से जाने लगा।

 सम्राट उसके कंधे को  थाम कर हल्का मुस्कुराते हुए बोला...."मुझे तो रोक लेगा उसको क्वेश्चन आंसर राउंड से कैसे बचेगा?"

मोक्ष सम्राट को आंखें छोटी कर देखते हुए...."जानेमन के अलावा इस दुनिया में कौन ऐसा पैदा हो गया है जो डेविल मोक्ष शेखावत से सवाल जवाब कर सके?"

सम्राट मुस्कुरा कर सोफे पर मुंह   फूला कर गुस्से से बैठे हुए क्रिश की तरफ इशारा करते हुए बोला..." डेविल शेखावत का ही प्रोडक्शन है छोटा डेविल।"

सम्राट की बात सुनकर मोक्ष घड़ी की तरफ एक नजर डालकर वापस से सम्राट को देखते हुए बोला...." वो अभी तक सोया नहीं है?"मोक्ष ने पूछा तो सम्राट मुस्कुराते हुए जवाब दिया...."तेरे बेबी एलिफेंट ने आज ठान लिया है कि घर का सारा snacks  आज रात ही खत्म करेगा।"बोलकर वो क्रिश की तरफ इसारा करता है जहां पर क्रिश पूरी तरह से स्नैक्स के बाजार से गिरा हुआ था।

मोक्ष कुछ पल  मुंह खोलकर देखना लगा और बोला.... "अभी पता चला इंडिया में इतनी भुखमरी क्यों है आधे इंडिया का खाना तो यह अकेले ही खा जाता है।"उसकी बात सुनकर जहां सब मुंह दबाकर हंसने लगे थे वही क्रिश के चेहरे पर कोई  भाव नहीं थे।                         



To be continued

शादी के बात से क्रिश का क्या रिएक्शन होगा? जानने केलिए आगे पढ़ ते रहें।